जौनपुर : वैष्णो मंदिर से मुकुट समेत गहनों की चोरी

जौनपुर : वैष्णो मंदिर से मुकुट समेत गहनों की चोरी

# क्षेत्र में बढ़ी चोरी की घटनाएं, खुलासा एक का भी नहीं

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                    मल्हनी बाजार स्थित मां वैष्णो चौरा माता मंदिर से चोरों ने रात में मंदिर का दरवाजा तोड़कर मुकुट समेत कई गहने पार कर दिया। जिसकी सूचना मंदिर पुजारी ने सुबह पुलिस को दी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

मल्हनी बाजार में स्थित प्रसिद्ध मां वैष्णो चौरा माता मंदिर में पुजारी गुरुवार की रात को रात में मंदिर बंद करके घर में सोने चला गया और जब सुबह उठकर मंदिर में पहुंचे तो देखा कि मंदिर के सभी दरवाजे टूटे हैं और जब अंदर जाकर पहुंचे तो देखा मां वैष्णो देवी के मूर्ति से चांदी का मुकुट, सोने की नथिया व बिंदिया, चांदी का हार व दान पेटी समेत कीमती सामान उठा ले गए। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी और बताया कि दो लाख से अधिक के गहनों की चोरी हुई है। मंदिर के प्रभारी पुजारी सुरेंद्र कुमार अग्रहरी ने बताया कि मूर्ति पर सिंगार किए गए सभी गहने दान पेटी समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए हैं। पुलिस को सूचना दे कर चोरों को पकड़ने की मांग की गई है। बता दें कि इसके पूर्व भी मल्हनी क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनके अभी तक खुलासे भी नहीं हुए हैं। बेतहाशा बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है।
Previous articleजौनपुर : माँ की डाट से क्षुब्ध युवक घर से भागा, स्वजन परेशान
Next articleजौनपुर : झूठा आरोप लगाए जाने से पत्रकारों में भारी आक्रोश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?