जौनपुर : शांति-पूर्वक मतगणना कराने की तैयारी में जुटा प्रशासन

जौनपुर : शांति-पूर्वक मतगणना कराने की तैयारी में जुटा प्रशासन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  मतदान के बाद प्रशासन अब 10 मार्च को विधानसभावार मतों की गणना करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए टेबल सहित मतगणना कार्मिकों की तैनाती और उनके प्रशिक्षण की तैयारी पूरा कर लिया है। शेष अन्य तैयारियां की जा रही हैं। सबसे अधिक टेबल सदर विधानसभा में बनाया गया। शेष अन्य विधानसभा में बराबर-बराबर टेबल मतों की गणना के लिए बनाए गए हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से होगी।

सभी विधानसभाओं में डाले गए मतों की गणना 10 मार्च को होनी है, जो वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मूल्यांकन केंद्र में होनी है। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान टेबल बनाने, मतगणना कार्मिकों की तैनाती करने और उनको प्रशिक्षण देने सहित अन्य तैयारियां की जा रही है। विधानसभावार मतों की गणना करने के लिए टेबल बना दिया गया। इस दौरान सदर में 21 टेबल बनाया गया है, जबकि शेष अन्य आठ विधानसभाओं में 14-14 टेबल बनाए गए हैं। वहीं, मतों की गिनती के लिए 640 मतगणना कर्मिक लगाए गए हैं, जिसमें 108 मतगणना कार्मिक अतिरिक्त में रहेंगे। 532 कर्मचारी मतों की गणना करेंगे।

# एक टेबल पर होंगे चार मतगणना कार्मिक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश ने बताया कि मतगणना के लिए एक टेबल पर चार मतगणना कार्मिक की तैनाती की जाएगी, जिसमें एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक माइक्रो आब्जर्वर, एक मतगणना सहायक प्रथम और एक मतगणना सहायक द्वितीय तैनात रहेंगे, जिनके ओर से मतों की गणना की जाएगी।जिले के सभी नौ विधानसभाओं में डाले गए मतों की गणना के लिए तैयारी शुरू है। मतों की गणना पूविवि के मूल्यांकन केंद्र में की जाएगी, इसके लिए कुल 133 टेबल लगाए जाएंगे। सबसे अधिक सदर विधानसभा में 21 टेबल लगाए जाएंगे, शेष में 14-14 टेबल लगाए जाएंगे। वहीं मतों की गणना के लिए अतिरिक्त सहित कुल 640 मतगणना कार्मिक लगाए गए हैं।
Previous articleकन्नौज : किराने की दुकान में लगी भीषण आग से 1.25 करोड़ का नुकसान
Next articleआजमगढ़ : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर नहीं बनी सर्विस रोड, रोका टोल प्लाजा का कार्य
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?