चंदवक। विनोद कुमार तहलका 24×7 थाना अंतर्गत परसौडी मोडैला गांव में बीती रात शादी समारोह में आए रिश्तेदार की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बबलू उर्फ दसरथ विश्वकर्मा निवासी सिंधौरा वाराणसी से अपने रिश्तेदार मोडौला अपने पिता के साथ शादी समारोह में सम्मानित होने आए थे।शादी सकुशल संपन्न हुए सुबह जब घर जाने के लिए बाइक लेने गया तो जिस जगह पर बाइक खड़ी की गई थी वहां से गायब थी। आनन फानन में इधर उधर तलाशी की गई पर बाइक नहीं मिली बाइक चोरी होने की आशंका होते ही पीड़ित के पैरो तले से जमीन खिसक गई। पीड़ित मंगलवार की दोपहर चंदवक थाने में पहुंच बाइक चोरी की तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई।