जौनपुर : शादी में नृत्य को लेकर हुई मारपीट, 11 लोग घायल
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र के फरीदपुर गांव से आजमगढ़ गई बारात में बैंड बाजे पर डांस को लेकर बैड पार्टी में हुई नोंकझोंक का मामला घर वापसी पर मारपीट में बदल गया। शुक्रवार की सुबह दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का पीएचसी सोंधी पर उपचार कराया।



















