जौनपुर : शाहगंज में गुर्दे की पथरी का दूरबीन विधि से ऑपरेशन सम्भव
# आरके हड्डी अस्पताल में हर गुरुवार को होगा ऑपरेशन
शाहगंज। रवि शंकर वर्मा तहलका 24×7 नगर वासियों के लिए अच्छी खबर है, अब महानगरों की तरह शाहगंज कस्बे में भी किडनी यानी गुर्दे की पथरी का दूरबीन विधि से ऑपरेशन संभव हो गया है। पुरानी बाजार स्थित आरके हड्डी अस्पताल में हर गुरुवार को दूरबीन विधि से बगैर चीरफाड़ के गुर्दे की पथरी का ऑपरेशन किया जा रहा है।
अस्पताल के संचालक डॉ जेपी दुबे ने बताया कि उनके अस्पताल में पित्त की थैली और प्रोस्टेट आदि का ऑपरेशन पहले से ही दूरबीन विधि द्वारा किया जा रहा था। अब इस सुविधा में बढ़ोत्तरी करते हुए दूरबीन विधि द्वारा गुर्दे की पथरी का ऑपरेशन भी होने लगा है। उन्होंने बताया कि बीते गुरुवार को आजमगढ़ जनपद के बड़ौना गांव निवासी विनोद कुमार के 17 वर्षीय पुत्र अंकित का सफल ऑपरेशन के साथ इसकी शुरुआत हो गई।
उन्होंने कहा कि इस विधि में चीर फाड़ नहीं होती और दूरबीन विधि से ऑपरेशन हो जाता है। मरीज को ज्यादा समय अस्पताल में नहीं बिताना पड़ता है। उन्होंने बताया कि पहले इस ऑपरेशन के लिए मरीज दूर महानगरों का रुख करते थे लेकिन अब सारी सुविधा उनके अपने शहर में भी मौजूद है। हर गुरुवार को यूरो सर्जन डॉ सुमित तिवारी द्वारा दूरबीन विधि द्वारा गुर्दे की पथरी का ऑपरेशन किया जाएगा।