जौनपुर : शाहगंज विधानसभा में मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस ने किया लोगों को जागरूक

जौनपुर : शाहगंज विधानसभा में मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस ने किया लोगों को जागरूक

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफ़ेसर निर्मला एस. मौर्य के निर्देश पर राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग द्वारा संचालित मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस ने 365 शाहगंज विधानसभा में अब्दुल अजीज अंसारी पीजी कॉलेज मजडीहां शाहगंज, फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज सबरहद शाहगंज, राजकीय महिला महाविद्यालय शाहगंज में छात्रों एवं मतदाताओं को 7 मार्च 2022 को होने वाले चुनाव में शत- प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया।

शाहगंज में राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ नूर तलअत ने छात्रों का आह्वान किया कि 7 मार्च को शत प्रतिशत मतदान करके लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। तत्पश्चात मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस के साथ स्वयंसेवको ने जागरूकता रैली निकाली। इस अवसर पर प्रो. संजय कुमार, प्रो. अविनाश चंद यादव, प्रो. अखिलेश राम, डॉ. ओम प्रकाश वर्मा, डॉ. मोती चंद यादव, डॉ अमृता बरनवाल, डॉ. पूजा गुप्ता मौजूद रहीं। कार्यक्रम अधिकारी प्रो रमेश चंद्र, ओम प्रकाश मिश्र, रत्नेश संतोष, सुरेश, अनुराग, सुमित सिंह, चालक रमाकांत आदि लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : ट्रैक्टर से ट्रैक्टर की भिड़ंत में ट्राली पलटी, बाल-बाल बचा चालक
Next articleजौनपुर : धरती को बचाना सबसे बड़ी चुनौती- प्रो. निर्मला एस. मौर्य
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?