जौनपुर : शिक्षा के प्रति प्रभात संस्था ने बच्चों को किया जागरूक

जौनपुर : शिक्षा के प्रति प्रभात संस्था ने बच्चों को किया जागरूक

सुइथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
              क्षेत्र के रामनगर गांव में सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था प्रभात के प्रबंधक अशोक कुमार पाण्डेय बताया की हमारी संस्था फरवरी 2015 से समाज में विभिन्न स्तर पर जागरूकता लाने का काम कर रही है जिससे एक सशक्त समाज की स्थापना की जा सके।

श्री पाण्डेय ने बताया कि हमारी संस्था भ्रूण हत्या, दहेज उत्पीड़न, नशाखोरी जैसी तमाम बुराईयों के उन्मूलन के लिए काम करती है। हम लोग गांव में जाकर छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं इसी कड़ी में रामनगर गांव में छोटे-छोटे बच्चों को शिक्षण सामग्री प्रदान करके उन्हें जागरूक भी किया गया।इस दौरान अखिलेश सिंह, रवि कुमार मिश्रा, अजय पाण्डेय, प्रदुम कुमार दुबे, रोहित उपाध्याय, राजकली, नरेंद्र कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : पैसा मांगने पर दबंगों ने मछली व्यवसायी को पीटा, मुकदमा दर्ज
Next articleजौनपुर : ऑटो और कार की टक्कर में एक घायल, बाल-बाल बचे कार सवार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?