जौनपुर : पैसा मांगने पर दबंगों ने मछली व्यवसायी को पीटा, मुकदमा दर्ज
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र के मानीकलां बाज़ार में रविवार को मछली बेचने गए एक व्यवसाई द्वारा पैसा मांगने पर दबंगों ने पिटाई कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और घायल मछली व्यवसायी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में भर्ती कराया।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के समदहां गांव निवासी सुबाष सोनकर मछली बेचने का व्यवसाय करता है। दोपहर में वह मानीकला गांव में मछली बेचने गया था।
















