उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिक जूनियर स्कूलों तो कायाकल्प योजना के तहत सुधार कर रही है साथ ही और क्या बेहतर हो सकता है उस संदर्भ में योजनाएं बनाई जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्राइवेट विद्यालय संचालकों को कई कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है और जो लोग ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालय की स्थापना का विद्यालय संचालित कर रहे हैं वह बहुत बड़ा शिक्षा के बढ़ावे में योगदान कर रहे हैं। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखकर लगता है कि विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था अपने उच्च मापदंड को परिलक्षित करती है। श्री सिंह ने कहा कि विद्यालय की व्यवस्था सुदृढ़ करने में जो भी आवश्यकता प्रबंधक द्वारा मांगा जाएगा वह हर संभव मदद देने को तैयार हूं।