जौनपुर : शोभनाथ मंदिर में आयोजित संगीतमयी श्रीराम कथा का भक्तों ने किया रसपान
मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
शोभनाथ मंदिर जमालपुर गांव में संत मार्तण्ड जी महाराज के सानिध्य में सप्तदिवसीय भव्य संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन चल रहा है। श्रीराम कथा के दौरान मकनपुर सुरियावां से पधारे हुए प्रसिद्ध कथावाचक चन्द्र शेखरानन्द जी महाराज एवं गायक लोकनाथ जी व वादक शास्त्री गिरी महाराज के मुखारविंद से भक्तगण श्रीराम कथा का सुंदर रसपान कर रहे हैं।

















