जौनपुर : शौचालय में ताला बंद होने से यात्रियों को हो रही है परेशानी
सतहरिया। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 मुंगरा बादशाहपुर के रेलवे स्टेशन पर बने शौचालय में ताला बंद होने से यात्रियों सहित लोगों को ढेर सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों को शौच क्रिया के लिए बाहर जाना पड़ता है। उसमें खास तौर से महिलाओं के लिए और दिक्कतें बन गया है। उन्हे शौच के लिए खुले आसमान में जाना पड़ता है। जो रेलवे प्रशासन को शर्मसार कर दिया है।
लोगों का कहना है कि शौचालय की समुचित साफ सफाई की व्यवस्था नही है। पेयजल के लिए इंडिया मार्क हैण्डपंप लगा है वह भी बहुत दिन से खराब पड़ा हुआ है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक आरबी राम ने बताया कि ताला इस लिए बंद रहता है ताकि लोग गंदगी न फैलाएं। खराब हैण्डपंप को बनवाने के लिए इंजीनियर को पत्र भेजा गया है।