जौनपुर : शौच के लिए गए अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
# परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
सरपतहां। मो आसिफ तहलका 24×7 स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर शाम शौच करने घर से निकले एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजकर मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के घुघरी सुल्तानपुर निवासी सुरेश कहार पुत्र रामसहाय 45 वर्षीय शुक्रवार की रात्रि लगभग 9:00 बजे अपने घर से ढाई सौ मीटर दूर मैदान में शौच के लिए निकले काफी देर तक वापस ना आने पर परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला घर के करीब गेहूं के खेत में अचेतावस्था में पड़े हुए थे। आनन-फानन में परिजनों ने गांव के एक निजी चिकित्सक को दिखाया हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद शाहगंज के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने तुरंत देरी ना करते हुए शाहगंज के लिए रवाना हो गए जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना परिजनों में आते हैं पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
आपको बता दें कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार का कोई चोट का निशान नहीं पाया गया है परिजनों ने हत्या की आशंका जताई जिसकी सूचना स्थानीय थाना को दी मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है। मृतक के घर से जोखन यादव पुत्र राम बुझारत से जल खाते की जमीन पर निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था जिस पर डायल 112 द्वारा शुक्रवार को दोनों पक्ष के विरुद्ध 151 धारा के अंतर्गत कार्रवाई भी की गई थी फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।