जौनपुर : श्रद्धा व उल्लास से मना भगवान परशुराम जन्मोत्सव

जौनपुर : श्रद्धा व उल्लास से मना भगवान परशुराम जन्मोत्सव

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
               क्षेत्र अंतर्गत शहाबुद्दीनपुर गांव में बुधवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ ने भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

 

श्री पांडेय ने कहा कि धर्म एवं न्याय मार्ग का अनुसरण करने वाले भगवान परशुराम जी के आदर्श समाज के लिए अनुकरणीय हैं। परशुराम जी का जीवन सभी के लिए आदर्श है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण सदैव से ही नवीन चेतना का प्रसार कर समाज का मार्ग दर्शन करता रहा है।समाज को आगे भी इसी भूमिका की आवश्यकता है।मौक़े पर अंतिम तिवारी, अशोक मिश्र उर्फ जोखन, अनुराग मिश्र, अंजनी मिश्रा, लक्ष्मी शंकर मिश्रा, रमाशंकर मिश्रा, सुनील मिश्र, अतुल तिवारी, अंकित तिवारी, राधेश्याम उपाध्याय, रामजीत तिवारी, विवेक दुबे, सूरज मिश्रा, विवेक मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से युवक घायल
Next articleजौनपुर : उचित दर विक्रेताओं संग डीएम ने किया बैठक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?