जौनपुर : श्रीराम जानकी मठ की साध्वी को गोली मारने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार
# घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी स्थित श्रीराम जानकी मठ की साध्वी इंद्रावती को गोली मारने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए अभियुक्तों का नाम ऋषि यादव और संजय वनवासी है। ऋषि यादव थानागद्दी जबकि संजय वनवासी बम्मवन गांव का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक मठ की जमीन के विवाद को लेकर ही साध्वी को गोली मारी गई थी। पुलिस की मानें तो दोनों को सोमवार को सबेरे करीब 8 बजे रग्घूूपुर गांव के मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनमे से ऋषि के पास से घटना में प्रयुक्त 32 बोर का पिस्टल भी बरामद कर लिया गया है। कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।



















