जौनपुर : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक घायल
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
क्षेत्र के बड़ागांव में अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने परिजनों को सूचना देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
















