जौनपुर : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो गम्भीर रूप घायल, जिला चिकित्सालय रेफर
शाहगंज। रवि शंकर वर्मा तहलका 24×7 कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर रोड स्थित बरदहिया बाजार के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
क्षेत्र के मलहज गांव निवासी उदयराज (55) अपने साथी मेवालाल (51) निवासी सरपतहां के साथ शाहगंज बाजार में किसी काम से आ रहे थे। बरदहिया बाजार के पास पहुंचे जहां पीछे से आई तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।