जौनपुर : सड़क हादसे में युवक की मौत, दो महिला सिपाही घायल
सिंगरामऊ।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
सिंगरामऊ बाजार में बृहस्पतिवार की रात करीब पौने आठ बजे सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें बाइक सवार एक युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। दुर्घटना में सिंगरामऊ थाने की दो महिला सिपाही घायल हो गईं। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बहरा गांव निवासी संजय दुबे (45) बाजार गए थे। सिंगरामऊ बाजार में महिला कांस्टेबल शिवानी सिंह, प्रिया वर्मा सड़क पार कर रहीं थी। उसी समय संजय बाइक से जा रहे थे। दोनों सिपाहियों को धक्का मारते हुए संजय गिर गए। घायल तीनों तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने संजय को रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाया गया वहां कुछ देर तक इलाज हुआ, लेकिन उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।















