जौनपुर : सभासद राकेश यादव बने जिला सचिव, शुभचिंतकों ने दी बधाई
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
नगर पंचायत खेतासराय के पोस्ट ऑफिस वार्ड के सभासद राकेश यादव उर्फ लाला को समाजवादी पार्टी का जिला सचिव बनाये जाने से शुभ-चिंतकों में खुशी की लहर छा गई। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद शुभ-चिंतकों ने माला पहनाकर स्वागत जोरदार स्वागत किया।बता दे कि राकेश यादव लाला कस्बा के युवा सपा नेता है। समाजवादी विचारधारा से जुड़े होने के नाते उनकी निष्ठा और लगन को देखते हुए पार्टी के शीर्ष क्रम नेताओं ने इनके कन्धे पर एक नई जिम्मेदारी दी है। इसके लिए उन्होंने शीर्ष नेताओ का आभार व्यक्त किया है।


















