खुटहन। संतलाल सोनी तहलका 24×7 क्षेत्र अंतर्गत कपसिया गाँव में गुरुवार को खूंटे से बंधी गाय की सर्पदंश से मौत हो गई। गाँव निवासी अरविंद कुमार अपनी गाय रात को छप्पर के गोशाला में बांध दिए थे। सुबह उसे बाहर निकालने गये तो वहां टहलता हुआ एक सर्प दिखा। शोर कर सांप को भगाने के बाद गाय को बाहर निकाल चारा खाने को बांध दिए। थोड़ी देर बाद ही गाय बेसुध सी होकर धड़ाम से जमीन पर गिर गयी। मौके पर पहुंचे चिकित्सक उसे मृत घोषित कर दिये। गाय के पिछले पैर में सर्प दंश का निशान दिख रहा था।