जौनपुर : अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपी को 7 वर्ष का कारावास
# बारात में पानी पिलाने गए बच्चे से चाकू की नोंक पर किया अप्राकृतिक दुराचार
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र निवासी 13 वर्षीय बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने वाले भारत सिंह को अपर सत्र न्यायाधीश काशी प्रसाद सिंह यादव ने 7 वर्ष कारावास एवं ₹11,500 अर्थदंड की सजा सुनाई है।पीड़ित बच्चे की मां ने खुटहन थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी कि विगत 5 जुलाई 2013 को गांव में बारात आई थी। गांव के अन्य बच्चों के साथ वादिनी का 13 वर्षीय पुत्र बारातियों को पानी पिलाने के लिए गया था।


















