जौनपुर : सर्राफा दुकान से सोने की चेन लेकर फरार हुआ उचक्का
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
क्षेत्र के बड़ागांव बाजार स्थित स्वर्ण व्यवसायी की दुकान से दो अदद सोने की चेन लेकर उचक्का फरार हो गया। भुक्तभोगी दुकानदार ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी।बड़ागांव के रामलीला मैदान के समीप निवासी प्रिंस सोनी की बाजार स्थित चौराहे पर ओम साईं ज्वैलर्स के नाम से स्वर्ण आभूषण की दुकान है।
















