जौनपुर : सवा किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
मछलीशहर। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के निर्देशन में थानाध्यक्ष पंवारा अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर सहनी तिराहा के समीप से एक अभियुक्त अखिलेश पाण्डेय उर्फ राजू पुत्र स्व. रामलखन पाण्डेय निवासी सरायमलिक गद्दो (खाखोपुर) थाना मछलीशहर को एक झोले में 01 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।