जौनपुर : साक्षी को मिली नेट जेआरएफ परीक्षा में सफलता, परिजनों में हर्ष 

जौनपुर : साक्षी को मिली नेट जेआरएफ परीक्षा में सफलता, परिजनों में हर्ष 

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                नगर की बेटी ने नेट जेआरएफ परीक्षा में सफल होते हुए राजनीति विज्ञान में 99.48 अंकों को प्राप्त कर असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर पहुंचकर कर नगर का नाम रोशन किया। चूड़ी मोहल्ला निवासी साक्षी सोनी पुत्री अशोक कुमार सोनी की सफलता से परिवार और शुभचिंतकों में खुशी है।

साक्षी की प्रारंभिक शिक्षा अन्य साधारण बच्चों की तरह क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में हुई। उच्च शिक्षा उसने जिले के तिलकधारी सिंह महाविद्यालय से पूरी की। अपनी सफलता के विषय में साक्षी सोनी ने बताया कि माता पिता और सभी बडे़ बुजुर्गों का आशीर्वाद मुझे मिला। अपनी सफलता का श्रेय अपनी मार्गदर्शक टीडी पीजी कालेज की राजनीति विज्ञान की पूर्व विभागाध्यक्ष डाॅक्टर चंद्रलेखा सिंह को देते हुए कहा कि उन्ही के मार्गदर्शन में मैने अपनी तैयारी की।
Previous articleजौनपुर : विद्यालय का चैनल व ताला तोड़कर चोरों ने किया हजारों का सामान पार
Next articleजौनपुर : दस घंटे भी नही चली नव निर्मित सड़क, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?