जौनपुर : सात थानों पर नए प्रभारी किए गए तैनात

जौनपुर : सात थानों पर नए प्रभारी किए गए तैनात

# छह थानाध्यक्ष शुक्रवार की रात हुए इधर से उधर

# लाइन बाजार थानाध्यक्ष बने चुनाव सेल के प्रभारी

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने स्थानीय नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पूर्व शुक्रवार की रात सात थानों पर नए प्रभारी तैनात कर दिए। जिला स्तरीय पुलिस स्थापना समिति के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श के बाद किए गए फेर-बदल के पीछे अपराध पर और प्रभावी नियंत्रण का तर्क दिया गया है।

लाइन बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य को चुनाव सेल का प्रभारी बनाया गया है। स्वाट प्रभारी आदेश त्यागी को उनके स्थान पर लाइन बाजार का थानाध्यक्ष तैनात किया गया है। निरीक्षक रमेश यादव को प्रभारी निरीक्षक थाना जलालपुर, उप निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह को थानाध्यक्ष जलालपुर से थानाध्यक्ष सुरेरी, उप निरीक्षक रमेश कुमार को थानाध्यक्ष सुरेरी से थानाध्यक्ष सिकरारा, उप निरीक्षक विवेक कुमार तिवारी को थानाध्यक्ष सिकरारा से थानाध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर, निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक सुजानगंज से प्रभारी निरीक्षक थाना सरायख्वाजा और निरीक्षक घनश्याम शुक्ला को प्रभारी निरीक्षक थाना सरायख्वाजा से प्रभारी निरीक्षक थाना सुजानगंज तैनात किया गया है।

Previous articleजौनपुर : जीएसटी विभाग की छापेमारी से नगर में मचा हड़कंप
Next articleजौनपुर : मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप में एसडीएम ने की सख्त कार्यवाई 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?