जौनपुर : सास-ससुर, पति सहित पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

जौनपुर : सास-ससुर, पति सहित पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

# सन्दिग्ध परिस्थिति में फौजी की पत्नी की मौत का मामला

सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                क्षेत्र के चौरा मोहनदास गांव में गुरुवार को घर के कमरे में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर फौजी पति उसके पिता, माता, बड़े भाई व भाभी के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उक्त गांव के भारत यादव के छोटे पुत्र व सेना में कार्यरत आलोक यादव उर्फ बबलू की पत्नी पूजा की घर के कमरे में दीवार की खूंटी के सहारे शव लटकता पाया गया था।थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय की देख-रेख में डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ कमरे का दरवाजा धक्का देकर खोल कर शव उतरवा कर पंचनाम कराकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया था। मौके पर मृतका के मायके वालों ने हंगामा करते हुए ससुराल वालों पर दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल व पैसे की मांग करते हुए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दी गई थो। गुरुवार देर शाम मृतका के बड़े पिता रामजी यादव निवासी बलुआ लखेसर की तहरीर पर पुलिस ने फौजी पति आलोक कुमार यादव, ससुर भारत, सास अमृता, जेठ कैलाश यादव व जेठानी मीता देवी के विरुद्ध धारा 498ए, 304 आइपीसी व 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ में दबिश देना शुरू कर दिया है।
Previous articleजौनपुर : अबूझ हालत में आग लगने से हजारों की क्षति, गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख
Next articleजौनपुर : सामुदायिक शौचालय बनाने के लिए ग्रामीणों ने दिया प्रार्थना पत्र
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?