जौनपुर : सिर्फ नफरत फैलाने के लिए गोडसे विचारधारा को किया जा रहा है प्रचारित- हमाम वहीद

जौनपुर : सिर्फ नफरत फैलाने के लिए गोडसे विचारधारा को किया जा रहा है प्रचारित- हमाम वहीद

# हमाम वहीद का बढ़ा कद, पुनः बनाए गए कांग्रेस प्रवक्ता

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7 
              आज़ादी के बाद देश में लम्बी राजनीति करने वाली राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने युवा नेता हमाम वहीद का कद बढ़ाते हुए एक बार पुनः बड़ी जिम्मदारी दी है। शुभचिंतक तमाम माध्यमों से शुभकामनाएं दे रहे है।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष एवं मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस पार्टी के युवा नेता हमाम वहीद को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। प्रदेश प्रवक्ता बनाएं जाने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए श्री वहीद ने कहा कि पार्टी ने मुझे एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए हम शीर्ष नेतृत्व का शुक्रिया अदा करते हैं।
उन्होंने एक सवाल के जबाव में कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा जन जन तक पहुँचने में अहम भूमिका अदा करने की पूरी कोशिश है। जिस आशय के साथ यह जिम्मेदारी मिली है उस पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि आज विचारधारा की लड़ाई है। दो विचारधारा इस देश में है। अब आपको तय करना है कि आप गांधीवादी विचारधारा के साथ रहेंगे या गोडसे की विचारधारा के साथ। जो विभाजन और नफरत की विचारधारा है। एक तरफ राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश को एकता के सूत्र में पिरोने, नफरत मिटाने के लिए और मोहब्बत का पैगाम देने के लिए काम कर रहे हैं। हमें राहुल गांधी के संदेश को जन जन तक पहुँचना है। अंत में बधाई और शुभकामनाएं देने वाले लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Previous articleजौनपुर : निलम्बित बैंक कर्मी के करतूतों की जॉच शुरु
Next articleजौनपुर : जमीनी विवाद में हुई मारपीट, आधा दर्जन से अधिक घायल 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?