जौनपुर : सीआरपीएफ के जवानों के साथ पुलिस ने किया फ्लैगमार्च
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
नवरात्र और रमजान महीने को देखते हुए पुलिस प्रशासन शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार संपन्न कराने को लेकर मुस्तैद है। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने रविवार को पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ नगर में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के माध्यम लोगों को आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का पैगाम दिया।


















