जौनपुर : आरक्षण टिकट व ट्रेनों के ठहराव को लेकर किया गया प्रदर्शन
# रेलमंत्री से मिल जल्द ही समस्याओं का किया जायेगा निस्तारण- बीपी सरोज
चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र के डोभी रेलवे स्टेशन पर रविवार की दोपहर समाजसेवी अजीत सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों स्थानीय लोगो ने हाथो में बैनर लिए आरक्षण टिकट काउंटर व ट्रेनों के ठहराव के लिए किया प्रदर्शन। गौरतलब हो कि 30 मार्च को सुहेलदेव सुपरफास्ट ट्रेन का ठहराव अचानक रोक दिया गया था रेल विभाग के इस निर्णय से क्षेत्रीय यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आमजनो की परेशानियों को देखते हुए समाजसेवी अजीत सिंह लगातार लोगो के बीच पहुंच कर जनसंपर्क कर प्रदर्शन करते हुए देखा जा रहा है। शनिवार को पत्रकार संगोष्ठी केराकत में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मछलीशहर सांसद बीपी सरोज से मिलकर डोभी स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव व आरक्षण टिकट काउंटर के लिए पत्रक सौंप जल्द ही निस्तारण के लिए आग्रह किए। श्री सिंह ने बताया कि अगर जल्द ही मांग पूरी नहीं की गई तो क्षेत्रीय लोगो के साथ मिल बड़ा धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।


















