जौनपुर : सुनसान घर को निशाना बनाकर चोरों ने चार लाख का माल का सामान किया पार

जौनपुर : सुनसान घर को निशाना बनाकर चोरों ने चार लाख का माल का सामान किया पार

मीरगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  ग्राम पंचायत रामपुर खुर्द में पति पत्नी के दवाखाना जाने पर सुनसान पाकर छत के रास्ते घर में घुसे चोरो ने चार लाख का आभूषण चुरा लिया चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गयी तो मौके पर पहुंची पुलिस जांच पडताल में जुट गयी है।

मीरगंज थाना के ग्राम पंचायत रामपुर खुर्द निवासी वृजेश यादव अपनी पत्नी के साथ रहते है उनके अन्य भाई मुम्बई रहते है। माता जी पाही पर रहती है शुक्रवार की रात उनकी पत्नी कविता की तबियत अचानक खराब हुई तो वह बगल की बाजार मुबारकपुर मे दवा के लिए पत्नी को लेकर चले गए चार बजे पत्नी का बुखार कम होने पर भोर मे जब वह लौटे तो अन्दर आलमारी पेटी बक्सा टूटा देख दंग रह गये। उन्होने इसकी सूचना तत्काल डायल ११२ पुलिस को दी। वृजेश यादव के मुताबिक एक सोने का हार, 4 सोने की चैन, 3 जोड़ी छांगल, 3 जोड़ी करधन चोरो ने चुरा लिया लगभग 4 लाख की चोरी होना उन्होने बताया तथा यह भी बताया की पुलिस को लिखित सुचना दे दी गयी है। सूचना पर मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच मे जुट गयी है।
Previous articleजौनपुर : सुहेलदेव एक्सप्रेस के ठहराव के लिए समाजसेवी ने लिखा पत्र
Next articleजौनपुर : कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव जय सिंह का किया गया स्वागत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?