जौनपुर : सुहेलदेव एक्सप्रेस के ठहराव के लिए समाजसेवी ने लिखा पत्र
मड़ियाहूं।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जंघई जफराबाद रेल प्रखंड स्थित मड़ियाहूं स्टेशन पर सुहेलदेव एक्सप्रेस नहीं रुकने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है जिसको लेकर शनिवार को समाजसेवी जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में रेल यात्रियों ने प्रदर्शन कर सुहेलदेव एक्सप्रेस को रोकने की मांग किया।इस स्टेशन पर गोदान एक्सप्रेस रूकती है जिससे स्टेशन की आय अधिक बढ़ जाती है। जबकि सुहेलदेव एक्सप्रेस के ठहराव का मानक मडियाहूं रेलवे स्टेशन पूरा करने के बावजूद नहीं रूकती है। जिसके कारण यहां के यात्री दिल्ली जाने के लिए परेशान रहते है।


















