जौनपुर : सेनापुर शहीदी गांव को मॉडल गांव की तरह किया जायेगा विकसित- सीडीओ
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य के तहत सेनापुर शहीद स्मारक में शुक्रवार की शाम बिजली महोत्सव मनाया गया।कार्यक्रम में बतौर विशिष्ठ अतिथि पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा शीलम ने शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए गांव के इतिहास के विषय में ग्रामीणों से चर्चा कर शहीदों के विषय में जानकारी ली।इस दौरान शहीद पार्क का निरीक्षण कर शहीद स्तंभ के पीछे बने तालाब को विकसित करने की बात को कही। साथ ही सेनापुर प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।


















