जौनपुर : सेना के फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे चार हिरासत में

जौनपुर : सेना के फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे चार हिरासत में

# पुलिस व सेना की टीम कर रही है संयुक्त जांच

शाहगंज। 
एख़लाक खान 
तहलका 24×7 
                  सेना में नौकरी के अनुभव के फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर बैंकों व अन्य संस्थानों में गार्ड की नौकरी करने वाले चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उक्त कार्रवाई सेना के इंटेलिजेंस विभाग को मिलें इनपुट के आधार पर की गई है। सेना व पुलिस की टीम मामले की जांच जांच में जुटी है।बताया जाता है कि बैंक व विभिन्न संस्थानों में सेना से सेवानिवृत्त हुए जवानों को प्राथमिकता के आधार पर गार्ड व अन्य नौकरियां दी जाती हैं।
इसी सुविधा का लाभ कुछ जालसाज सेना में सेवा देने के फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर उठा रहे हैं। इस जालसाजी की जानकारी सेना के इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट को हुई जिसके बाद सेना ने एक टीम बनाकर पूरे मामले की जांच शुरू की। इसी जांच के क्रम में जनपद जौनपुर की पुलिस ने जालसाजों को हिरासत में लेना शुरू किया। मिल रही जानकारी के मुताबिक सरपतहां थाना क्षेत्र के बघवारा गांव निवासी बैंक में गार्ड की नौकरी करने वाले एक व्यक्ति सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से कुल चार लोग हिरासत में लिए गए हैं। कोतवाली पुलिस पूछताछ में जुटी है। फिलहाल पुलिस के अधिकारी अभी मामले को लेकर कोई जानकारी देने से बच रहे हैं।
Previous articleजौनपुर : केराकत व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष ने अपने पद से दिया इस्तीफा
Next articleहाफिज रकीब का पांच दिन बाद भी नहीं मिला शव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?