जौनपुर : केराकत व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष ने अपने पद से दिया इस्तीफा

जौनपुर : केराकत व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष ने अपने पद से दिया इस्तीफा

# तहसील व्यापार मंडल अध्यक्ष पर लगाये गंभीर आरोप.. 

केराकत।
विनोद कुमार 
तहलका 24×7 
            नगर पंचायत चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है सियासत गर्म होती जा रही है। चुनाव मैदान उतरे सभी प्रत्याशी अपने अपने तरीके से मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं हालंकि अभी तक चुनाव आयोग द्वारा नगर पंचायत की सीट तय नहीं हुई है इसी बीच एक ऐसा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है।बता दें कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष व मौजूदा सभासद मनोज जायसवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया जिसको लेकर नगर पंचायत चुनाव में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
मीडिया से बात करते हुए मनोज जायसवाल ने बताया कि तहसील व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त आये दिन किसी ना किसी तरह से परेशान करते रहते है साथ तानाशाही करते रहते हैं। व्यापारियों के हित की बात करना मुश्किल हो जाता है जिस कारण मेरे मान सम्मान का व्यापारियों के प्रति धूमिल हो रही है जो मेरे लिए दुःख की बात है यदि मैं अपने सहित व्यापारियों की समस्या निदान नहीं कर सकता तो मुझे इस पद पर बने रहना औचित्य नहीं रह जाता है इसलिए उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह “इंदू” को त्याग पत्र भेज दिया।
Previous articleजौनपुर : मुलायम सिंह के निधन पर व्यापरियों ने अर्पित किया श्रद्धा-सुमन
Next articleजौनपुर : सेना के फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे चार हिरासत में
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?