जौनपुर : सेवा पखवाड़ा के तहत “जल ही जीवन है” विषय पर प्रदर्शनी आयोजित
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलब्ध में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के छठवें दिन भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने “जल ही जीवन है” विषय पर विकास भवन में प्रदर्शनी का आयोजन किया। भाजपा ने सेवा पखवाड़े के छठवें दिन बृहस्पतिवार को जल ही जीवन है कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत गांव गांव घूमकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बच्चों को जल महत्व के बारे में बताया।जिलाध्यक्ष द्वारा इब्राहिमाबाद में जल है तो कल है का पोस्टर और बैनर का प्रदर्शन कर इसके जरिये लोगों को पानी बचाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बच्चों को बताया कि जल ही जीवन है।

आप के द्वारा आज बचाया हुआ जल कल कई लोगों को जीवन दे सकता है। जल के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने बच्चों को बताया कि पानी का स्रोत सीमित है। इसका दोहन बहुत तेजी से और अंधाधुंध हो रहा है। इसलिए पानी का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए। इसका दुरुपयोग न खुद करना चाहिए और न ही किसी को करने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल को बचाने के लिए गांव और शहरों में लोगों को प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि जल है तो कल है, इसके बावजूद इसके जल बेवजह बर्बाद किया जाता है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जल-संकट का समाधान जल के संरक्षण से ही है। हम हमेशा से सुनते आये हैं जल ही जीवन है, जल के बिना सुनहरे कल की कल्पना नहीं की जा सकती, जीवन के सभी कार्यों का निष्पादन करने के लिये जल की आवश्यकता होती है। पृथ्वी पर उपलब्ध एक बहुमुल्य संसाधन है जल, या यूं कहें कि यही सभी सजीवो के जीने का आधार है जल।

















