जौनपुर : सोशल मीडिया पर असलहा लहराते पोस्ट करना पड़ा भारी

जौनपुर : सोशल मीडिया पर असलहा लहराते पोस्ट करना पड़ा भारी

# आधा दर्जन युवक गिरफ्तार, अवैध असलहा बरामद

मड़ियाहूं।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 कोतवाली क्षेत्र के सरौना गांव के युवकों द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया पर असलहा लहराते पोस्ट डालने पर मडियाहूं पुलिस की टीम ने शनिवार की रात छह लोगों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर एक अवैध तमंचा बरामद कर लिया।युवकों की गिरफ्तारी पर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सरौना गांव निवासी एक युवक ने तमंचा लहराते फेसबुक, इंस्टाग्रांम, व्हाट्सएप एवं ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया पर स्टेटस लगा कर समाज में अपना भौकाल बना रहे थे।

सोशल मीडिया पर यह पोस्ट दो दिन पहले किया गया था। सोशल मीडिया पर इस तरह पोस्ट को देखकर क्षेत्र में अभी चर्चा ही हो रही थी कि पुलिस ने इसे संज्ञान में ले लिया। शनिवार की रात मड़ियाहूं पुलिस ने देर रात तक छापेमारी शुरू किया। पोस्ट के दौरान सोशल मीडिया पर जो भी युवक उस पोस्ट को टैग किया था सभी युवकों के घर छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ ले गई है।इस संबंध में मड़ियाहूं कोतवाल किशोर चौबे ने बताया कि गिरफ्तार युवकों ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, टि्वटर समेत अन्य सोशल मीडिया पर अपना अवैध असलहा के साथ स्टेटस लगा कर समाज में दबंगई करने की सूचना मिली थी। जिसके कारण यह कार्रवाई हुई और अभी गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : जन आरोग्य मेले में गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई
Next articleजौनपुर : विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?