जौनपुर : स्कूली बसों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, चालक गंभीर रूप से घायल

जौनपुर : स्कूली बसों की आमने-सामने भिड़ंत में चालक गंभीर रूप से घायल 

# दोनों स्कूल के एक दर्जन बच्चे सहित कई शिक्षक घायल

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7 
               स्थानीय थाना क्षेत्र के भैंसा गांव के समीप थानागद्दी मुडैला मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे दो स्कूली बसों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें एक दर्जन बच्चों समेत आधा दर्जन शिक्षक घायल हो गए सभी घायलों का इलाज वाराणसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।
बता दे कि कड़ाके की ठंड में वाराणसी जिलाधिकारी ने आदेश दिया था कि 30 व 31 दिसंबर को विद्यालय बंद रहेंगे लेकिन वाराणसी जिलाधिकारी के आदेश आदेश की अवहेलना करते हुए चोलापुर वाराणसी क्षेत्र स्थित एचएस एकैडमी ने विद्यालय खोला और बच्चों को लेकर जौनपुर वापस लौटते समय थानागद्दी- मोड़ेला मुख्य मार्ग पर मोड़ेला की तरफ से बच्चों और शिक्षकों को लेकर जा रही देव इंटरनेशनल स्कूल शिवरामपुर बेहड़ा की बस ग्राम सभा भैसा के समीप आमने सामने की टक्कर हो गई।
घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी। बस में बैठे सभी बच्चे मौके पर चिल्लाने लगे। बच्चो के चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ से ही किसी ने विद्यालय के लोगो को सूचना दी। सभी घायलों का इलाज चोलापुर वाराणसी के सरकारी अस्पताल पर चल रहा है। हादसे में एचएस एकेडमी वाराणसी का चालक 55 वर्षीय श्याम गभीर रूप से घायल हो गया और देव इंटरनेशनल शिवरामपुर के सात शिक्षक अभिषेक वर्मा, चंचल मिश्रा, मधुबाला सिंह, काजल गुप्ता, नीलम सिंह, राजेश कुमार सभी घायल हो गए। बच्चों को हल्की चोट होने से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन घायलों शिक्षकों एंव घायल बच्चों का नाम छुपाने की कोशिश करता रहा।
Previous articleजौनपुर : घटिया सड़क निर्माण देख ग्रामीणों ने किया विरोध
Next articleजौनपुर : बजबजाते नाले से हलकान हैं लोग, जिम्मेदार हैं बेखबर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?