जौनपुर : स्लो रेस के जरिए दिया गया यातायात जागरूकता का संदेश
# जेसीआई शाहगंज संस्कार के तत्वावधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम
शाहगंज। एख़लाक खान तहलका 24×7 नगर के पुराना चौक स्थित सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा यातायात जागरूकता के तहत जेसी सप्ताह के चौथे दिन स्लो बाइक व साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्लो रेस प्रतियोगिता में बच्चे और बच्चियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें नगर के लगभग सैकड़ों बच्चे और बच्चियों ने प्रति भाग किया।
कार्यक्रम के जेसी सप्ताह चेयरमैन जेसी सरफराज ने बताया कि स्लो बाइक व साइकिल रेस प्रतियोगिता का उद्देश्य लोगों में यातायात जागरूकता संदेश देने के लिए किया गया। जिससे दुर्घटनाओं के दर में गिरावट का सके। लोग धीमा चले लेकिन सुरक्षित यात्रा करें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवागत प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने विजेता एंव उप विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के संस्थापक अध्यक्ष जेसी गुलाम साबिर ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। संस्था के अध्यक्ष जेसी विशाल जायसवाल से सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जेसी शाहिद अंसारी, जेसी हसन मेंहदी, जेसी शानू अली, जेसी मुराद बंटी, जेसी मिनहाज इराकी, जेसी विनायक गुप्ता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महती भूमिका निभाई।