जौनपुर : हफ्ते पूर्व गायब हुई महिला का शव नहर में मिलने से मचा हड़कंप
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत बासूपुर गांव के समीप नहर में मंगलवार सुबह में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसकी पहचान गत 9 फरवरी को बच्चे के साथ मायके से गायब होने वाली विवाहिता के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।गौरतलब हो कि थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव निवासी राकेश प्रजापति की विवाहिता पत्नी संगीता अपने दो वर्षीय पुत्र अयांश के साथ क्षेत्र के सुइथाकलां (नरियवां) गांव स्थित मायके में लगभग आठ महीनें से रह रही थी।



















