जौनपुर : टेम्पो पलटने से तीन यात्री घायल
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
क्षेत्र के रामपुर बाजार के समीप टेम्पो पलटने से उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।


















