जौनपुर : आपका सहयोग आपका विश्वास, तय करेगा क्षेत्र का विकास- रमेश सिंह
# राजदेई महिला महाविद्यालय में निषाद पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह का हुआ भव्य स्वागत
# जन चैपाल के माध्यम से जनता से हुए रूबरू
शाहगंज।
राजकुमार अश्क़
तहलका 24×7
आपका सहयोग आपका विश्वास, तय करेगा क्षेत्र का विकास उक्त वक्तव्य भाजपा एंव निषाद पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह ने जनसम्पर्क अभियान के तहत क्षेत्र के चिरैया मोड़ स्थित श्रीमती राजदेई सिंह महिला महाविद्यालय में आयोजित जनसम्पर्क के दौरान कही। इस दौरान कालेज के प्रबंधक डॉ राघवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

महाविद्यालय के प्रागंण में उपस्थित कालेज की छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सब लोग वोट जरूर करिए, यह वोट आपका लोकतांत्रिक अधिकार है जो कि संविधान द्वारा दिया गया है। आपका एक वोट सरकार बना सकता है और सरकार गिरा सकता है। इसे व्यर्थ न जाने दे, रमेश सिंह ने सभी छात्राओं का आह्वान किया कि आने वाली 7 मार्च को आप सब लोग सभी कामों को छोड़ कर पहले मतदान के लिए अपने नजदीकी मतदेय स्थल पर जरूर जाइएगा और अपने मताधिकार का प्रयोग करिएगा।

तत्पश्चात ताखा पश्चिम स्थित शिवपुर ग्राम सभा में जन चौपाल के माध्यम से प्रत्याशी रमेश सिंह ने स्थानीय ग्राम वासियों की समस्याओं से रूबरू होने के पश्चात् अपनी प्राथमिकता की जानकारी देते हुए बताया कि शाहगंज का दुर्भाग्य रहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि जीत दर्ज नहीं कर सके इसीलिए शाहगंज का विकास दो दशक से अवरुद्ध हो गया है। शाहगंज के विकास के लिए आपका सहयोग और आपका विश्वास ही दशा और दिशा तय करेगा।

















