जौनपुर : हमने अपने खोए, आप न खोएं, सड़क पर रहें हमेशा सचेत- रंजना
# स्कार्पियों की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत कोटिया पुरवा निवासीनी रंजना देवी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़क पर चलते समय लोग सावधानी बरतें तो काफी हद तक दर्दनाक दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। सड़क पर चलते समय यदि मेरे पति सावधानी बरतते तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। हादसे के कारण परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार की परवरिश में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। चार साल की बेटी व पेट में पल रहे शिशु के लालन पालन की बड़ी जिम्मेदारी है। इस दर्दनाक हादसे से मेरी मांग उजड़ गयी तो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। हमने अपने खोए, आप न खोएं, इसलिए सड़क पर चलते समय हमेशा सावधानी बरतें।


















