केराकत। विनोद कुमार तहलका 24×7 क्षेत्र के डेहरी गांव के ईदगाह पर हर्षोल्लास के साथ ईद की नमाज अदा की गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने नये वस्त्र धारण कर ईदगाह में नमाज पढ़ने के लिए जमा हुए। ईद की नमाज मौलाना हसन नबाब ने अदा कराई।
मौलाना हसन नबाब ने बताया कि 30 दिन का रोजा हमको यह सिखाता है कि हम वर्ष भर अपने नेक कामों पर अमल करते हुए अपनी जिंदगी को सहीं राह पर गुजारे हैं और जो रास्ता अल्लाह रसूल ने बताया है उसी रास्ते पर चलकर कामयाबी मिलेगी। नमाज में देश की अमन शांति व खुशहाली की दुआ मांगी गई। ईद के मौके पर ईदगाह में नमाजियों की भारी तादात से खचाखच भरा रहा।
वहीं नमाज संपन्न होने पर लोगो ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारक बाद देने के बाद घर घर जाकर लोगो ने सेवई व विभिन्न पकवानों का आनंद लिए। प्रशासन भी ईद को लेकर अपनी पैनी नजर बनाए रही। नमाज संपन्न होने पर सभी लोगो ने राहत की सांस ली। इस मौके पर प्रधानपति फरहान अहमद, आजम, पूर्व प्रधान भुल्लन, फैसल, नौशाद एहतिसाम, अल्फाज, इमरान व लल्लन समेत भारी तादात में लोग मौजूद रहे।