जौनपुर : हाईकोर्ट के आदेश पर बीरी समसुद्दीनपुर में चला बुलडोजर
# खड़ंजे के बीच खड़ी दीवार ढहाकर हटवाया गया अतिक्रमण
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
उच्च न्यायालय प्रयागराज के आदेश पर बीरी समसुद्दीनपुर गॉव में बुलडोजर धमक पड़ा।तहसीलदार, कानूनगों व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार वर्षो से विवादित सड़क मार्ग के बीचो-बीच खड़ी दीवार को न्यायालय के आदेश पर बुलडोजर से ढहाकर अतिक्रमण को खाली करा दिया गया। अब गॉव में आने जाने का रास्ता सुगम हो गया है।

गौरतलब है कि विगत चार वर्षों से उक्त गॉव निवासी सुभाष चंद्र उपाध्याय बनाम श्याम नारायण तिवारी के बीच रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा था। आवा-जाही को लेकर दोनों पक्षों में कई बार नोक-झोंक भी हुई थी। एक पक्ष के सुभाष उपाध्याय का कहना है कि निर्वतमान ग्राम प्रधान द्वारा उस सार्वजनिक रास्ते पर खड़ंजा लगवाया गया था। लेकिन विपक्षी द्वारा उक्त सड़क मार्ग के बीचो-बीच जबरन दीवार खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया। यही से विवाद शुरू हुआ और मामला एसडीएम, डीएम कोर्ट से चलकर हाईकोर्ट तक पहुंच गया।


















