जौनपुर : होनहार अंकुश गुप्ता जेआरएफ में चयनित, परिजनों में हर्ष

जौनपुर : होनहार अंकुश गुप्ता जेआरएफ में चयनित, परिजनों में हर्ष

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                     खुटहन विकास खंड के ग्राम सभा बड़सरा की प्रधान लल्ली देवी व पूर्व प्रधान चंद्रभान गुप्ता के होनहार पुत्र अंकुश गुप्ता विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा संचालित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में इतिहास विषय से जेआरएफ के लिए चयनित होकर क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं।

अंकुश गुप्ता का चयन इससे पूर्व पुरातत्व विषय से जेआरएफ के लिए चयन हुआ था। अंकुश गुप्ता ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विषय में परास्नातक व स्नातक की डिग्री हासिल की है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की तरफ से वर्ष में दो बार राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा का आयोजन कराती है। कोरोना महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण सितंबर 2020 के बाद नवंबर-दिसम्बर 2021 में परीक्षा आयोजित कराई गई थी। अंकुश अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत के साथ ही परिवार के सदस्यों, आचार्यों व साथियों के सहयोग को देते हैं।
Previous articleचुनाव के दृष्टिगत प्रदेश प्रभारी भाजपा ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद
Next articleजौनपुर : डीआरएम ने किया शाहगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?