जौनपुर : होली मिलन समारोह में विधायक रमेश सिंह ने उठाया समर्थकों संग फगुआ गीतों का लुत्फ़
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र के रूस्तमपुर गांव में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ के आवास पर होली मिलन समारोह व फगुआ गायन का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य अथिति शाहगंज के नव निर्वाचित विधायक रमेश सिंह का सम्मान करते हुए लोगों ने खूब गुलाल उड़ाया।

विधायक रमेश सिंह ने पारंपरिक फगुआ गायन की प्रशंसा करते हुए कहा कि लोकगीतों में समाज की जीवंतता व उल्लास की अभिव्यक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि होली परस्पर भाईचारे व आपसी सद्भाव का पर्व है। इसके पहले क्षेत्रीय गायकों में झिन्नू दुबे, सदानंद दुबे, हरिश्चंद्र मिश्र ने ‘यह भारत देश हमारा गजब कर डाला’ फगुआ गायन की पंक्तियों से श्रोताओं को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। तीर्थराज मिश्र, रामसजीवन मिश्र व श्रीकृष्ण पांडेय ने ‘सजनी रतिया मोहि श्याम जगवान आए गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया।



















