जौनपुर : ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट ने तीन दर्जन क्षय रोगियों को वितरित किया पौष्टिक आहार
# राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन अभियान के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जौनपुर। रवि शंकर वर्मा तहलका 24×7 राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट जौनपुर के तत्वाधान बख़्शा ब्लॉक परिक्षेत्र में अंगीकृत किये गए 36 मरीजों को पौष्टिक आहार मूंगफली, सोयाबीन, गुड़, भूना चना, कॉर्नफ्लेक्स, ओट्स, दलिया, सत्तू तथा बोर्नबीटा आदि का वितरण मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ल के हाथों नौपेड़वा स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया।
ज़ेब्रा परिवार के संजय कुमार सेठ, विजयंत सोंथालिया, अमरनाथ सेठ, रवि विश्वकर्मा, अनन्त श्रीवास्तव, नीरज शाह मो. तौफ़ीक़ ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम एवं पुस्तक प्रदान कर किया। इस अवसर पर रेडक्रास सोसाइटी के सचिव मनोज वत्स, अधीक्षक-स्वास्थ्य केंद्र , डॉ. जी. के. सिंह, मनोज अग्रहरि, रामनारायण सेठ, अनिल सेठ, सलिल यादव आदि उपस्थित रहे।