36.7 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : महिला शक्ति सेवा संस्था की योजना का हुआ शुभारंभ

जौनपुर : महिला शक्ति सेवा संस्था की योजना का हुआ शुभारंभ

सिरकोनी।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                    महिला शक्ति सेवा संस्था की तरफ से मंगलवार को केदारनाथ सिटी मॉडल स्कूल राजेपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्य्रकम में मुख्य अतिथि संस्था के प्रदेश अध्यक्ष उमा शंकर गौड़ ने वहाँ उपस्थित महिलाओं को जानकारी देते हुआ कहा कि हमारी संस्था विधवा महिला, तलाकशुदा महिलाओ व किन्नर समाज के बारे में बहुत कुछ करने जा रही है। शत प्रतिशत महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब जायसवाल एवं राष्ट्रीय अध्यक्षया अनिता सिंह को नमन करते हुए आभार व्यक्त किया। जिला प्रभारी रामजानकी ने महिला शक्ति के छः प्रकार की योजनाओं के बारे में महिलाओं को जानकारी दी।
जिसमें विधवा पेंशन, शिक्षा, बिजली, पानी, यातायात सुविधा एवं निजी आवास उपलब्ध कराने की बात कहीं। जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र ने सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक एवं विधवा माताओ और उपस्थित समस्त पदाधिकारीओ का धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। विशिष्ट अतिथि व विद्यालय के प्रधानचार्य शिवमूरत सरोज प्रबंधक दिलदार सिंह द्वारा विधवा महिलाओ के बच्चो का निशुल्क शिक्षा योजना के अंतर्गत बच्चो का नामांकन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अखिलेश कुमार ने किया। इस मौके पर जय प्रकाश, राम मनोहर, प्रदीप कुमार, अजित कुमार, अमित कुमार, विनीत कुमार, प्रियंका सिंह, नंदनी, ऋचा, छाया सिंह, चंद्रकला, निर्मला आदि लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37094428
Total Visitors
522
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This