जौनपुर : 12 साल से 14 साल के बच्चों को अवश्य कराएं टीकाकरण- डॉ फारूकी

जौनपुर : 12 साल से 14 साल के बच्चों को अवश्य कराएं टीकाकरण- डॉ फारूकी

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  12 साल से 14 साल के बच्चों को लगाए जा रहे कोरोना रोधी कोर्बिवैक्स टीकाकरण के लिए शाहगंज के लोगों में भारी उदासीनता है। हालत यह है कि टीकाकरण शुरू हुए सप्ताह से ज्यादा बीत चुका है और अब तक महज 80 बच्चों को टीके का पहला डोज लग पाया है। विफलता से चिंतित स्वास्थ्य विभाग अब शाहगंज के विद्यालयों में भी अपनी टीम भेज रहा है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ रफीक फारूकी ने जनप्रतिनिधियों से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

बता दें कि भारत सरकार ने 12 से 14 साल तक के बच्चों के कोरोनारोधी टीकाकरण की शुरुआत 16 मार्च से की है। शाहगंज में भी 21 मार्च से यह टीकाकरण चालू है लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिल रही है। सीएमएस डॉ रफीक फारूकी ने बताया कि 21 से लेकर अब तक सिर्फ 80 बच्चों को टीका लग पाया है। उन्होंने कहा कि जागरूकता और प्रचार की कमी के चलते ऐसा हुआ है लेकिन भविष्य में कोरोना की गंभीर समस्या से निपटने के लिए यह टीकाकरण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि विभाग अब स्कूलों में भी अपनी टीम भेज रहा है। इसके अलावा उन्होंने ग्राम प्रधानों और अन्य जनप्रतिनिधियों से इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

बताते चलें कि कोर्बेवैक्स टीका इंट्रामस्क्युलर यानी मांसपेशियों के रास्ते लगाया जाता है। इसकी दो खुराक 28 दिनों के अंतराल पर दी जाती है। यह टीका हैदराबाद स्थित “बायोलॉजिकल इवांस” द्वारा निर्मित है। इससे पहले सरकार द्वारा 15 से 18 साल के बच्चों के लिए भी युद्ध स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया गया था। उसका नतीजा यह हुआ कि तीसरी लहर के तौर पर आए ओमिक्रॉन वैरिएंट का प्रकोप ज्यादा नुकसानदायक नहीं रहा।
Previous articleजौनपुर : गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने किया सुरेश के हत्यारे पर जल्द कार्रवाई की मांग
Next articleजौनपुर : पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त के आरोप में ब्लाक प्रमुख निष्कासित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?