जौनपुर : 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

जौनपुर : 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

खुटहन। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
                  स्थानीय पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे ने बताया कि हेड कांस्टेबल महेंद्र प्रताप यादव साथी जवानों के साथ रविवार की शाम गश्त के दौरान लवायन गांव में कन्हई का पुरवा नहर के पास से विजय गौतम निवासी पनौली को संदिग्ध स्थिति में प्लास्टिक का गैलन लेकर जाते धर दबोचा। तलाशी में गैलन से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित को चालान कर दिया गया।
Previous articleजौनपुर : आईजी ने दिए टॉप टेन अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश
Next articleजौनपुर : विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन कर विधायक ने छात्रों को सराहा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?