जौनपुर : 2004 बैच के सभी शिक्षकों का होगा मानदेय भुगतान- अमित सिंह
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जनपद के अंदर 2004 बैच के कार्यरत सभी परिषदीय शिक्षकों का उनके प्रशिक्षण के समय का अवशेष मानदेय भुगतान के संदर्भ में जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने एडी बेसिक/ डायट प्राचार्य एंव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर से वार्ता किया।

जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने एडी बेसिक/ डायट प्राचार्य व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि कार्यालय के कुछ लोगों की मिलीभगत के कारण सिर्फ कुछ ही लोगों को अवशेष भुगतान मिल पाया है जबकि बड़ी संख्या शिक्षक साथी अभी भी अवशेष भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। कार्यालय के इस भेदभाव पूर्ण व्यवहार को लेकर शिक्षकों में बेहद आक्रोश व्याप्त है।



















